दम्पत्ति आग में झुलसे, गंभीर

दम्पत्ति आग में झुलसे, गंभीर

कोरिया

कोरिया जिला के मनेंद्रगढ़ की रहने वाली एक महिला खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आ गई। महिला को आग में चलता देख उसका पति आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया। घटना में दम्पत्ति गंभीर रूप से आहत हो गये हैं। जिनका उपचार अम्बिकापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गत 4 फरवरी को श्रीमती पत्ती पति अमर उम्र 23 वर्ष जो घर में खाना बना रही थी उसी समय चुलहे से कुछ दूर में रखा मिट्टी तेल का डब्बा गिर गया और देखते ही दिखते तेल आग तक पहुंच गया।

महिला के साड़ी में भी तेल का कुछ हिस्सा गिर गया था जिसके कारण आग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला द्वारा हल्लागुल्ला करने पर उसका पति वहां पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग बुझाते वक्त वह भी चपेट में आ गया और दोनों पति-पत्नी किसी तरह आग बुझाने में सफल रहे। आसपास के लोगों द्वारा उपचार हेतु बैकुण्ठपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अम्बिकापुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया, जहां दोनों का उपचार जारी है।