अज्ञात मृत व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव.. गाइडलाइन के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार

महासमुंद। जिले के ग्राम पिरदा मोड पर रविवार 02 तारीख की रात को एक अज्ञात व्यक्ति मृतक मिला था। पुलिस द्वारा 02 की देर रात मृतक अज्ञात व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया। सिविल सर्जन डाॅ आरके परदल ने आज सुबह बताया कि कोराना जांच में अज्ञात मृतक कोराना पाॅलिटिव पाया गया है। मृतक की पहचान हेतु उसे 24 घंटे से अधिक समय तक मरच्यूरी में रखा गया था।

एडिशनल कलेक्टर जोगेंद्रर नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की कोई पहचान नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के मुताबित अज्ञात मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिस और चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया है।