Big Breaking : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना विस्फोट.. एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, बंगला सील

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां ऑफिस स्टॉफ के 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कर्मचारियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री के बंगले को सील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अम्बिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी। उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आयी थी।

कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।