15 साल बाद सरगुजा जिला पंचायत में कांग्रेस का कमबैक.. जिला पंचायत के दोनों पदों पर किया कब्ज़ा.. मधु सिंह अध्यक्ष और राकेश बने उपाध्यक्ष…

surguja-jila-panchayat-election

अम्बिकापुर। जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद शुक्रवार को सरगुजा जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य मधु सिंह और भाजपा समर्थित विमला सिंह के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मधु सिंह को 11 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा समर्थित विमला सिंह को मात्र 03 मत ही मिले। कांग्रेस समर्थित मधु सिंह अध्यक्ष चुनी गई।

राकेश गुप्ता बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित राकेश गुप्ता और भाजपा समर्थित सदस्य शारदा पैकरा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें राकेश गुप्ता को 11 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि शारदा पैकरा को 03 सदस्यों का समर्थन मिला। राकेश गुप्ता सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए।

15 साल बाद कांग्रेस का कमबैक

गौरतलब है कि इस जीत के साथ सरगुजा जिला पंचायत में कांग्रेस ने 15 सालों के कमबैक किया और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्ज़ा किया।

इसे भी पढ़ें –

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बेटे की दबंगई.. घर में घुसकर लाठी-डंडे से की पिटाई.. 02 महिला सहित 04 घायल