कमिश्नर एवं आईजी अचानक पंहुचें क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करने

[highlight color=”green”]क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने के निर्देश [/highlight]

 

[highlight color=”red”]अम्बिकापुर[/highlight]

 

सरगुजा संभाग के कमिश्नर टी. सी. महावर और सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता आज अम्बिकापुर प्रतापपुर केरता मार्ग 23/8 किलोमीटर पर बाढ़ से सेतु विकास निगम के क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करने पंहुचे। पिछले दिनों सरगुजा क्षेत्र में हुई तेज बारिश से इस पुल के स्लेब बह गये थे। कमिश्नर श्री महावर ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, सेतु विकास निगम के अधीक्षण अभियंता और राष्ट्रीय राज मार्ग के कार्यपालन अभियंता को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश दिये हंै।

कमिश्नर श्री महावर ने सरगुजा क्षेत्र में बाढ़ से पुलों को हुए नुकसान का आंकलन यथाशीघ्र कर राज्य शासन से आवश्यक सहायता की मांग करने के निर्देश लोक निर्माण, नेशल हाईवे और एनएच के अधिकारियों को दिये हैं। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमिताभ जैन से दूरभाष पर चर्चा कर सरगुजा क्षेत्र में बाढ़ से हुए क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि अम्बिकापुर राजपुर मार्ग में राजपुर के पास गेउर नदी पर निर्मित पुल का एप्रोच रोड भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। बलरामपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तथा राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराकर इस पुल के एप्रोच रोड की मरम्मत करा दी है और इस पुल से यातायात चालू करा दिया गया है। कलेक्टर द्वारा अपने क्षेत्र में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर राज्य शासन से सहायता राशि की मांग भी की गई है।

सूरजपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्र में बाढ़ राहत की कमान सूरजपुर कलेक्टर द्वारा सम्भाल लिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और राष्ट्रीय राज्य मार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसके साथ ही इन विभागों के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल-पुलियों की मरम्मत के कार्य में कर्तव्यस्थ किये गये हैं।