शिक्षा का स्तर सुधारने कलेक्टर ने राजपुर व कुसमी बीईओ को हटाया

बलरामपुर – जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने हेतु कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला परियोजना अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, विकासखण्ड स्तर के शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं मण्डल संयोजकों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर एवं कुसमी को अनाधिकृत अनुपस्थित रहने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है।
बैठक में उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर एवं कुसमी के अनाधिकृत अनुपस्थिति एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने प्राचार्य विनय कुमार अम्बष्ट शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय धंधापुर को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर का एवं प्राचार्य पी.आर. सिंह शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुसमी को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने संजय सिंह, प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुन्दीकला को ’’पहल’’ कोचिंग सह आवासीय विद्यालय राजपुर का प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निर्वहन करने को कहा। कलेक्टर ने ग्रीष्मावकाश में होने वाले अतिशेष शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण करते हुये आवश्यकतानुसार महिला शिक्षिकाओं को आश्रम शाला में पदस्थ करने के निर्देश दिये। उन्होंने पतराटोली आश्रम शाला के सिफ्टिंग की जानकारी ली। आश्रम में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर उन्हांेने 15 जून 2017 तक विद्युत व्यवस्था कर सिफ्टिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही डिण्डो के आश्रम शाला के शौचालय को पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने ’’प्रज्ञा’’ के तहत् प्रथम चरण में 50 प्राथमिक शालाओं एवं 150 आश्रम शालाओं मंे प्रशिक्षण 26 मई 2017 तक प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को शालाओं में ब्लैक बोर्ड को आकर्षक व साफ-सुथरा रखने एवं शाला प्रांरभ होने से पूर्व विद्यालयों में नेलकटर, आईना व कंघी इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी से छात्रावास/आश्रम के विद्युतीकरण व दीवार एवं छत मरम्मत का कार्य को वर्षा के पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री शरण ने सहायक आयुक्त को सभी आश्रम शालाओं मंे सिलाई मशीन 15 जून 2017 तक क्रय कर उपलब्ध कराने को कहा। वर्तमान शिक्षा सत्र् में कक्षा 10वीं में न्यून्तम 50 एवं 12वीं में 25 विद्यार्थियों से कम दर्ज संख्या वाले शासकीय हाईस्कूल/उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में लक्ष्य कोचिंग का संचालन नवम्बर 2017 से प्रांरभ करने के आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने गणवेश, पुस्तक एवं जाति प्रमाण-पत्र वितरण की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जाति प्रमाण-पत्र को लेमिनेशन कराकर वितरण कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।