एक घटना के बाद रात भर जागती रहीं ये महिला कलेक्टर

अम्बिकापुर देश दीपक “सचिन” अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में सड़क निर्माण के लिए बनाए गए अस्थाई पुल के बह जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है.. इस समाचार को सबसे पहले फटाफट न्यूज ने रात करीब डेढ़ बजे ही प्रकाशित किया.. जिसके बाद रात से ही प्रशासन सक्रिय हो गया था और घटना की गंभीरता देखते हुए सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल, एस.पी. आर एस नायक और प्रशासनिक टीम के साथ सुबह तकरीबन सात बजे ही मौके पर पहुँच गई और मौके का जायजा लिया.. इस दौरान कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है की सभी बस चालकों को सूचित किया जाए की रायपुर बिलासपुर की ओर जाने वाली बसों का मार्ग बदलकर सूरजपुर मार्ग से निकाला जाए.. इसके आलावा रास्ते में लम्बे जाम व आपातकाल की स्थति के लिए एम्बुलेंस सहित अन्य सुविधाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गई..पुलिस व प्रशासन की टीम मार्ग के दोनों ओर तैनात कर दी गई जिससे जाम की स्थति अब नहीं है..साथ ही पुल को जल्द रिपेयर करने के निर्देश एन एच के अधिकारियों को दिए गए हैं ..

गौरतलब है की सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल को इस घटना की जानकारी रात डेढ़ बजे मिली जिसके बाद पहले तो वो रात भर राहत कार्य के लिए अधिकारियों से फोन पर चर्चा करती रही और फिर तडके घटना स्थल के लिए रवाना होकर सात बजे वो जिला मुख्यालय से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर क्षति ग्रस्त पुलिया का जायजा लेने पहुच गई.. इस बात से आई एस किरण कौशल की तत्परता और संवेदनशीलता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

किरण कौशल कलेक्टर सरगुजा
इस सम्बन्ध में कलेक्टर सरगुजा श्रीमती किरण कौशल ने बताया की इस पुल का निर्माण एन. एच. पीडव्लूडी बिलासपुर के द्वारा बनाया जा रहा है .. रात में ही करीब डेढ़ बजे से संबधित अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया और एक डेढ़ घंटे बाद जब एन एच के अधिकारियों से बात हुई तो पुल को तत्काल रिपेयर करने के निर्देश दिए गए है. उन्होंने यह भी बताया की समस्या के अस्थाई समाधान के लिए इस मार्ग में जाने वाले वाहनों को सूरजपुर होकर जाने के निर्देश दिए गए.. साथ ही पुलिस व प्रशासन की टीम रास्तो में लगी हुई है जिस वजह से सड़क पर जाम जैसी कोई स्थित नहीं है…

नीचे लिंक में पढ़े क्या है पूरा मामला 

https://fatafatnews.com/2017/06/30/ambikapur-bilaspur-route-closed/