कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण : प्रबंधक मिले नदारद

अम्बिकापुर
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा आज बतौली विकासखण्ड अन्तर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बटवाही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोट के किसान समलसाय से विक्रय केन्द्र तक धान लाने एवं केन्द्र में धान को तौलने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समलसाय ने बताया कि उसके द्वारा 70 बोरी धान लाया गया है। कलेक्टर द्वारा कुछ बोरियों को तौलवाने पर उन बोरियों में 40 किलोग्राम एवं 570 ग्राम तथा 40 किलोग्राम एवं 970 ग्राम का वजन पाया गया। खरीदी केन्द्र में उपस्थित कम्प्यूटर आॅपरेटर मुकेष सोनी ने बताया कि प्रत्येक बोरी में लगभग 300 ग्राम का सूखत लिया जा रहा है। उसने बताया कि केन्द्र में अब तक 4377.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिसमें से 3040.40 क्विंटल धान राईस मिलर को भेजा चुका है। उसने बताया कि खरीदी केन्द्र में 1337 क्विंटल धान उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक श्री रामनरेष यादव अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा किसानों के धान विक्रय संबंधी पंजी एवं स्टाॅक पंजी का निरीक्षण करते हुए पंजियों को नियमानुसार संधारित एवं अद्यतन करने के निर्देष दिये गये। 
कलेक्टर ने मुकेष सोनी से कहा कि चबूतरे के ऊपर धान रखवाने से पूर्व ईंट भी रखवाना सुनिष्चित करें, ताकि बारिष होने पर धान को भीगने से बचाया जा सके। कलेक्टर ने कम्प्यूटर आॅपरेटर को किसानो को धान की राषि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विलम्ब करने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कम्प्यूटर आॅपरेटर ने बताया कि उसके द्वारा किसानों को उसी दिन भुगतान प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। भुगतान प्रमाण पत्र लेकर वे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धौरपुर की शाखा में जाकर राषि प्राप्त कर लेते है। गौरतलब है कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राषि से संबंधित बैंक द्वारा फसल उत्पादन के लिए दिये गये खाद और बीज के ऋण की वसूली भी की जाती है। कलेक्टर ने कर्मचारियों को किसानों का पूरा सहयोग करने तथा पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देष दिये। उन्होंने वर्षा की स्थिति में खरीदी केन्द्र में तिरपाल की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.नायक एवं वनमण्डाधिकारी मोहम्मद शाहिद उपस्थित थे।