प्रदेश की बास्केटबाल टीम से खेलेगी सरगुजा की फिलीस्ता, लोगो ने दी शुभकामनाये..

फिलिस्ता एक्का बास्केटबॉल खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में शामिल..

सरगुजा बास्केटबॉल संघ की प्रतिभावान खिलाड़ी का चयन छत्तीसगढ़ युथ बास्केटबॉल टीम में..

अम्बिकापुर 

शहर की प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी फिलिस्ता एक्का का चयन छत्तीसगढ़ युथ टीम में किया गया है। 34 वीं राष्ट्रीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता हैदराबाद आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित होगी। फिलिस्ता एक्का अम्बिकापुर के एक गरीब परिवार की लड़की है। प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी है फिलिस्ता शहर की शैक्षणिक संस्था शिशु मंदिर उ. मा. वि. की छात्रा है।

फिलिस्ता एक्का का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ ने छात्रा का उत्साह वर्धन किया है। रघुनाथ मुखर्जी के द्वारा बास्केटबॉल व जूता उपहार स्वरुप देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा खेल का प्रदर्शन करने की बधाई दी। इस अवसर पर रेल्वे सुरक्षा बल के T. I. सुशील यादव, कृष्णा प्रताप सिंह पिन्टू सिंह, नितिन त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, राम जीवित विश्वकर्मा, रितेश वर्मा, सुनैना जायसवाल, पूजा अम्बष्ठ व सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

शिशु मंदिर के प्राचार्य ने दी शुभकामनाये 

शैक्षणिक संस्था शिशु मंदिर अम्बिकापुर के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता ने फिलीस्ता को आशीर्वाद देकर विदा किया। अपने संस्था की पहली बालिका खिलाड़ी को अच्छे खेल प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी साथ ही उम्मीद की है कि  संस्था व शहर का नाम रोशन होगा। इसके अलावा फिलीस्ता की कामयाबी में अहम् इन्सान शहर के राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच व रेफरी राजेश प्रताप सिंह को भी विशेष रूप से बधाई दी गई।