Chhattisgarh Weather Updates: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, इन जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर.Chhattisgarh Weather Updates: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं। बता दें, सामान्य तौर पर मानसून छत्तीसगढ़ में 10 जून के आस पास ही आता हैं। इस बार भी उसी को दोहराते हुए मानसून पहुंचा हैं। 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून सुकमा के रास्ते प्रदेश में पहुंचा हैं। मानसून के आते ही बस्तर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए -Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं 10वीं पास अभ्यर्थी इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

दरअसल, मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां बादल छाए रह सकते हैं, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

इसे भी पढ़िए -Chhattisgarh News: चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला मानदेय, जिन्हें नहीं मिला मानदेय करें ये काम.!

वहीं, शनिवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। सरगुजा में दिन का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। तो वहीं जगदलपुर में तापमान 34.2 , बिलासपुर में 41.6, रायपुर में 40.5, दुर्ग में 40.02, और राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं। रविवार को  सरगुजा में दिन के वक्त गर्मी रही, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली, रात में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

इन्हें भी पढ़िए –Chhattisgarh: मोदी मंत्रिमंडल में साहू समाज को मिला प्रतिनिधित्व.. बिलासपुर सांसद बनेंगे मंत्री!..

PM और मंत्री पद व गोपनीयता की क्यों लेते हैं शपथ? अगर तोड़ दिया तो क्या होगा

क्या आप दोपहर में सोते हैं? जानिए- फायदे और नुकसान, आपको क्या करना चाहिए