Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें मौसम विभाग का अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदलने से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के कारण 3 से 5 डिग्री तक तापमान गिरावट होने की संभावना। वहीं दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अम्बिकापुर में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हई है। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज सरगुज़ा संभाग में पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का गया। जिसके बाद अब यहां फिर से शीत लहर के हालात बन गए हैं।