Chhattisgarh News: साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष का निधन, सुबह 4 बजे ली अंतिम सांस, साहू समाज में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। दरअसल, श्री हिरवानी स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले सीएम भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अस्पताल में जाकर उनका हालचाल जाकर जाना था। उनके निधन से प्रदेश भर में साहू समाज में शोक की लहर दौड़ उठी है।

img 20220128 wa00024738702039899994159
img 20220128 wa00033384935287113230899