Chhattisgarh News: NH-43 पर भीषण सड़क हादसा… बस और ऑटो में भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर अम्बिकापुर रेफर

छत्तीसगढ़ के कोरिया में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, चरचा थाने के करीब एनएच 43 पर राजहंस बस और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी। बताया गया कि बस मनेन्द्रगढ़ से रांची जा रही थी। घटना फूलपुर के पास हुआ।

उस भीषण हादसे में ऑटो में सवार कपिल देव सिंह (27 वर्ष), दिनेश राजवाडे (30 वर्ष) और राजकुमार सिंह (32 वर्ष) की मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की ख़बर लगते ही चर्चा थाना पुलिस स्टाफ एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। दुर्घटना के बाद राजहंस बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।