छत्तीसगढ़ : महिला DSP के ख़िलाफ़ FIR दर्ज… थप्पड़ खाने के बाद महिला के सुसाइड करने का मामला… पढ़िए पूरी ख़बर

दुर्ग। चरोदा में महिला की खुदकुशी मामले में डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अनामिका जैन और उनकी सहेली पायल के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है। परिजनों के प्रदर्शन के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतिका को धमकाने और थप्पड़ मारने का आरोप है। वहीं इस घटना के बाद से महिला डीएसपी फरार चल रही है। 

जानकारी के अनुसार भिलाई-3 थाना क्षेत्र के वार्ड 23, आदर्श नगर, चरोदा निवासी के. सुखविंदर ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मृतका के अवैध संबंध होने के कारण अनबन होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

चरोदा में महिला की खुदकुशी मामले के बाद परिजनों ने मृतिका के. सुखविंदर के शव को थाना परिसर में रखकर भिलाई-3 थाने का घेराव किया। परिजनों ने महिला डीएसपी अनामिका जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि डीएसपी ने मृतका को जमकर बेइज्जत किया था, डीएसपी के थप्पड़ मारने व धमकाने की वजह से सुखविंदर ने आत्महत्या की है।

चरोदा में हुई इस अप्रत्याशित घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एसपी और आईजी इस मामले में निगाह बनाए हुए हैं। मामला पुलिस विभाग के महिला डीएसपी अनामिका जैन से संबंधित है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, लेजिन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार न कर भिलाई-3 थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया था।

ये था मामला-

महिला डीएसपी से थप्पड़ खाने के बाद महिला ने की आत्महत्या… पति सहित मोहल्लेवासियों ने की डीएसपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग