बिलासपुर। थाना सिविल लाईन बिलासपुर के प्रकरण में गिरफ्तार एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद एहतियात् के तौर पर थाना सिविल लाईन में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी का प्रशासन की चिकित्सा टीम के द्वारा स्वैब टेस्ट सेंपल लिया जा रहा है।
आगामी आदेश तक थाना सिविल लाईन भवन को कंटेनमेंट घोषित कर सील किया गया व समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।
इस अवधि में थाना सिविल लाईन का संपूर्ण कार्य थाना तारबाहर से संपादित किया जावेगा। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में मैसूर से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।
