रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ ही डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग ने 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की हैं।
जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुल पांच दिनों का अवकाश होगा। इसके बाद दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों की छुट्टी रहेगी।
वहीं, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में भी कुल पांच दिन स्कूल और संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये अवकाश शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए लागू होंगे।
