चरनी पूजा व प्रार्थना के साथ आज से क्रिसमस महापर्व शुरू

महागिरजा घर में क्रिसमस की तैयारी पूर्ण

अम्बिकापुर

मसीही समाज प्रभू यीशू का जन्म उत्सव मनाने की तैयारी को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप से देने में जुटे हुये है। तो वहीं नगर के महागिरजाघर में प्रार्थना सभा सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मसीही समाज के लोगों ने घरों में साज7सज्जा सहित नये परिधान की खरीददारी शुरू कर दी है। दुनिया भर में हर वर्ष के आखरी महिने की 25 तारिख को यीशू मसीह के जन्म दिवस के तौर पर उत्साह के साथ महापर्व के रूप में मनाया जाता हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को बड़े दिन के रूप में भी जाना जाता हैं एैसा माना जाता है की प्रभु यीशू ने ही सृष्टि का सृजन किया गया था और ये भगवान के सबसे चहेते पुत्र थे जिन्हें सृष्टि की रचना और लोगों को प्रेम का संदेश देने के लिऐ दुनियां में भेजा गया था। पिछले सैकड़ो वर्षो से आज के दिन को प्रभु यीशू के जन्म दिवस के तौर पर क्रिसमस के त्यौहार के रूप में बनाया जाता हैं। Mahagirja ghar ambikapur 2

गौरतलब हैं कि क्रिसमस के एक दिन पहले 24 तारिख की रात 10 बजे से गिरजा घरों में बड़ी प्रर्थाना सभा का आयोजन किया जाता है जिसके बाद मान्यता अनुसार रात 12 बजे प्रभु यीशू का जन्म होता है। जिसके बाद समाज के लोग एक दुसरे को शुभकामनाएं देते और उपहारों का आदान प्रदान भी किया जाता हैं जिसके बाद पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं और 25 तारिख को पूरे दिन घरों में उत्सव का माहौल बना रहता है घरों में तरह-तरह की मिठाइयां , केक, और पकवान बनाये जाते है। महागिरजा घर के पल्ली पुरोहित फादर विलयम उर्रे ने बताया कि 24 दिसम्बर की रात 10 बजे से चरनी की आशीष के साथ महापर्व की शुरूवात होगी। इसके बाद भजन व बाईबिल का पाठ किया जायेगा। विसप के प्रवचन के पश्चात परम प्रसाद का वितरण होगा। रात 12 बजे मिस्सा पूजा के साथ बालक यीशू का जन्म पर खुशियां बाटी जायेंगी। चुमावन कार्यक्रम के बाद पूरी रात विशेष आराधना की जायेंगी। 25 दिसम्बर की सुबह 7 बजे से पुनः आराधना का आयोजन किया जायेंगा।