CG – पत्नी की हत्या: चरित्र शंका के चलते पत्नी से हुआ विवाद… गुस्से में कुल्हाड़ी से किया वार.. आरोपी फरार..


कांकेर: ग्राम चांदीपुर में चरित्र शंका और घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी सौतेली बेटी के सामने ही पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। सुबह जब पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी को पीछे से गले में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जैसे ही लोग जुटने लगे तो आरोपित पति थाने जा रहा हूं कहकर मौके से फरार हो गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीम बनाई है पर शाम तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ग्राम चांदीपुर निवासी जीवानंद टिकेदार (45 वर्ष) ने अपनी पत्नी लतिका टिकेदार (35 वर्ष) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपित पति की यह दूसरी पत्नी थी और पत्नी का आरोपित दूसरा पति था।

पहले पति से पत्नी की एक 13 वर्ष की बेटी थी जो अपने सौतेले पिता के साथ ही रहा करती थी। पत्नी के पार्लर जाने और काफी देर से आने व चरित्र पर शंका को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। साथ ही वतर्मान में पत्नी मजदूरी में जा रही थी और पति उसके मजदूरी में जाने से मना कर रहा था। पति के मनाही के बाद भी पत्नी मजदूरी में जाने पर अड़ी थी। और इसी बात को लेकर दोनों में सुबह-सुबह करीब छह बजे विवाद शुरू हुआ।

धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा की पति उसे मार देने की बात कहने लगा इस दौरान आरोपित की सौतेली बेटी इसका विडियों बनाने लगी जिससे पति और भड़क गया। विडियों बना रही सौतेली बेटी से मोबाईल छीन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। कुछ ही देर बार घर पर रखी टंगिया से खाना बना रही पत्नी के पीठ में वार कर दिया। इस वार से पत्नी की मौत नहीं हुई पर वह समझ गई की उसे वह मार ही डालेगा। जिसके बाद पत्नी ने अपनी बेटी को मौके से भागने को कहा ताकि उसे मत मारे। इस दौरान पति ने उसके गले आगे से दो वार किए जिसके बाद पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।