Chhattisgarh News: राज्य सरकार ने ऐच्छिक अवकाश में संशोधन किया हैं। प्रदेश में लोक पर्व नवाखाई पर सरकार ने ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की हैं। अब 20 सितंबर दिन बुधवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ऐच्छिक अवकाश ले सकेंगे। शासन ने इसके संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। पहले 22 सितंबर दिन शुक्रवार को छुट्टी दी गई थी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया हैं।
पढ़िए GAD द्वारा जारी आदेश-
![IMG 20230919 WA0007](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230919-WA0007.jpg)