सावधान! महिला से ओटीपी पूछा… और अकाउंट से 2 लाख 20 हज़ार पार.. ऑनलाइन ठगी के बढ़ रहे मामले

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एक महिला से चार लाख बीस हज़ार रूपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला गूगल में अपने अकाउंट की जानकारी जुटाने के दौरान ठगी का शिकार हुई।

अज्ञात शख्स ने महिला से एटीएम् की जानकारी मांगी। और ओटीपी पूछकर खाते से दो लाख बीस हज़ार रूपये पार कर दिए। पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की हैं।

गौरतलब है की इन्टरनेट की उपयोगिता बढ़ने के साथ साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढे हैं। ठग ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की लोगों को अपना शिकार बनाते है। पुलिस द्वारा भी समय समय पर गाँव/शहरों में ऑनलाइन ठगी सी बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके जानकारी के आभाव में ऐसी घटनाएँ सामने आती रहती है।