Breaking : रिश्वतखोर बीईओ गिरफ्तार… प्रधान पाठक से लॉकडाउन अवधि का वेतन निकालने के एवज में मांगे 25 हज़ार.. ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सूरजपुर ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीईओ का नाम कपूर चंद साहू है।

वेतन निकालने के एवज में प्रधानपाठक से मांगे 25 हज़ार

जानकारी के अनुसार बीईओ ने सूरजपुर ब्लॉक के करंजी स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ओम प्रकाश योगी से लॉकडाउन की अवधि का वेतन निकालने के एवज में 25 हज़ार रुपये की मांग की थी।

पेट्रोल पंप के पास हुआ गिरफ्तार

जिसकी शिकायत प्रधान पाठक ओम प्रकाश योगी द्वारा अम्बिकापुर एसीबी को दी गयी। जिसपर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को बनारस रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बीईओ के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई की जा रही है।