Breaking News: ‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव का एक्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोंटें, कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल

सुकमा. ‘बचपन का प्यार’ गाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गया है. बताया गया कि सहदेव अपने पापा के साथ बाइक पर जा रहा था. तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ़ दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में सहदेव घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहाँ उसका इलाज़ किया गया.

img 20211228 wa0088942265918535326172

जानकारी के मुताबिक़ सहदेव के सिर पर गंभीर चोंट आई है. चार टांके लगाए गए है. घटना की जानकारी मिलने पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा अस्पताल पहुंचे और सहदेव के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की. बताया गया कि सहदेव शबरी नगर में हादसे का शिकार हुआ.