Breaking: भाजपा जिला मंत्री ने किया कलेक्टर से शिकायत, नगर पालिका जांजगीर नैला सीएमओ पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप

जांजगीर-चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा पर भाजपा के जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। सीएमओ चंदन शर्मा पर आरोप लगाया है कि टेन्डर प्रक्रिया में अनिमितता एवं भ्रष्टाचार कर नियम का खुला उल्लंघन किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांजगीर नैला नगर पालिका के सीएमओ चंदन शर्मा के द्वारा लगातार निविदा प्रक्रिया में अनिमितता बरती जा रही है एवं खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने लिखित में 6 बिंदुओं में शिकायत कलेक्टर से किया है।

1. वार्ड नं 06 में बनी एक ही नाली के लिये में दो बार निविदा निकाला गया।

2. प्रथम निविदा क्र. 1146 दिनांक01.07.2022 को वार्ड क्र. 06 मदनलाल घर से पंप हाउस तक पाईप कलवर्ट कार्य के नाम से जारी किया गया।

3. इस निविदा पर बिना कार्यवाही किये ही कार्य पूर्ण होने पश्चात् इसी कार्य का पुनः निविदा जारी कर दिया गया।

4. जो निविदा क्र 4752 दिनांक 28.03.2023 को वार्ड क्र. 06 में पंप हाउस से मेन रोड़ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के नाम से जारी किया गया।

5. इस निविदा की जानकारी यूएडी छ.ग. के अधिकृत साईट में अपलोड भी नही किया गया।

6. इस संबंध मेरे द्वारा पत्र क्र A/R-010 दिनांक 20.09.2023 व A/R-013 दिनांक 30.11.2023 को दो बार शिकायत किया जा चुका है, जिस पर बिना कार्यवाही के ही भुगतान कर दिया है।
इससे स्पष्ट होता है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने निविदा प्रक्रिया में अनिमितता बरती गई है। इस पूरे मामले में जांच कर संबंधितो पर त्वरित कार्यवाही एवं एफआईआर करने की मांग की है।