छत्तीसगढ़ के किसानों एवं महिलाओं के लिए सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, धान का अंतर राशि के भुगतान पर अपडेट

Paddy Difference Amount Update 2024: प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने ने धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान जल्द करने का बात कहीं हैं। दरअसल, ये बात 1 फ़रवरी को कोरिया जिले स्थित “झुमका जल महोत्सव” को संबोधित करते हुए कहा हैं।

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि, मैं यहां आया हूँ तो माताओं-बहनों के लिए खुशखबरी भी लाया हूँ, बुधवार (31 जनवरी 2024) को हमने कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना के संबंध में निर्णय लिया। इसके अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों के खाते में जल्द ही 12000 रुपए प्रतिवर्ष आएगा। आप सभी के लिए दूसरी खुशखबरी हैं कि, अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। तीसरी खुशखबरी हैं कि, आज यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपुजन हुआ हैं। इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूँ। मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम सब लगातार काम कर रहे हैं।

संबोधित करते हुए आगे सीएम साय ने कहा कि, हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 14 दिसंबर 2023 की कैबिनेट की बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को मकान की स्वीकृति दी। पीएससी 2021 की शिकायतों के संबंध में जांच हमने सीबीआई को सौंप दी है। किसानों के आग्रह पर हमने धान खरीदी का समय चार दिन अतिरिक्त बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया हैं। हमने धान खरीदी के लिए 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था की हैं। हम धान खरीदी की अंतर की राशि (बोनस) का भुगतान भी जल्द करेंगे। हम सबका सौभाग्य हैं कि, 22 जनवरी को रामलला भी आ गए हैं। हम जल्द ही अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना शुरू कर रहे हैं।