छत्तीसगढ़ : अस्पताल में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, रसोइये की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में दिनदहाड़े हत्या की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि रसोई में खाना बनाने वाले कर्मचारी का कत्ल किया गया है। टंगिए से मारकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, जहां मेकाहारा में जीवन लाल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक जीवन लाल रसोई में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी ने जीवन लाल पर टंगिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।