अरविंद केजरीवाल, पी चितम्बरम, दिग्विजय व संजय निरूपम का पुतला दहन

विरोध में भाजयुमो ने की नारेबाजी

अम्बिकापुर

भारतीय सैनिको द्वारा पाकिस्तान में किये गये  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिग्विजय सिंह, संजय निरूपम व पी चितम्बरम द्वारा भारतीय सैनिक से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने को लेकर भाजयुमो अम्बिकापुर ने नगर के घड़ी चौक से गांधी चौक तक रैली निकाल उक्त चारों नेताओं के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की और गांधी चौक पर पुतला दहन किया। भाजयुमो का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना भारतीय सैनिकों का अपमान है। इसे कतिपय बर्दाश नहीं किया जायेगा।

पुतला दहन के दौरान  भाजयुमो के रोचक गुप्ता, सानू कश्यप, विकास गुप्ता, संजय सोनी, दीपांकर गुप्ता, पार्षद मनोज कंसारी, बबलू गुप्ता, नीरंजन राय, रिंकू वर्मा, सौरभ चखियार, राकेश गुप्ता सहित भाजयुमो के काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।