जोगी जाती मामला-फर्जी प्रमाण पत्र से बने शिक्षा कर्मी पर भी FIR होती है : धरम लाल कौशिक

बलरामपुर (कृष्ण मोहन कुमार) प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे थे,इस दौरान वे  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए,उन्होंने 32 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ को एक वर्ष के लिए पार्टी के लिए समर्पित होकर अन्य प्रदेशों में कार्य करने के लिए तैयार हुए कार्यकर्ताओ को सम्मनित किया।

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है,जब प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है,इसके अलावा आगामी चुनाव की रणनीति बनाने के पूर्व कार्यकर्ताओ में एक उत्साह भरा जा सके। दरसल प्रदेश अध्यक्ष का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय शृंखला देखी जा सकती है,और उस लिहाज से चुनाव लड़ाने प्रत्याशियों की खोज के रूप में भी देखी जा सकती है।
जोगी के जाति मामले में दर्ज हो एफआईआर

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजित जोगी के जाति के मामले में पूछे गए एक सवाल में सीधे तौर पर जोगी पर इशारा नही करते हुए उदाहरण देते हुए कहा कि,कोई शिक्षाकर्मी फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करते पाए जाने पर एफआईआर हो सकती है,तो आप अनुमान लगाइए की इस मामले में क्या हो सकता है?