अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा नें मनाया जश्न

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर माननीय अमित शाह जी के पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने की सूचना ने भाजयुमो सरगुजा को हर्ष से भर दिया। निर्वाचित होने की अधिकृत सूचना प्राप्त होते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घड़ी चैक पर फटाके फोड़कर और मिठाईयां बांटकर खुशियाँ मनाईं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यानन्द मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि अमित शाह जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव व सुखानुभूति का क्षण है। उनके नेतृत्व में सत्ता व संगठन में और बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा सत्ता-संगठन साथ-साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेगा।

भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष निश्चल सिंह ने कहा कि इस अवसर पर कहा कि पुनः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना भाजपा की सांगठनिक एकता व परस्पर समन्वय दर्शाता है। अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और पुनः उनके मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में हम उन्नति के नए सोपान तय करेंगे। छत्तीसगढ़ में हमारे यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के कुशल नेतृत्व में युवा मोर्चा ने अनेकों ऐतिहासिक कार्यक्रम किए, अब नई टीम की कार्यकारिणी में उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से हम सभी को मिलेगा।

इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य मधुसुदन प्रसाद शुक्ला, नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, श्रीमती मंजूषा भगत, शैलेश कुमार सिंह, निलेश सिंह, अनिल जायसवाल, निश्चल प्रताप सिंह, संजीत सिंह, मनोज गुप्ता, रवि बुधिया, कैलाश मिश्रा, जितेन्द्र सोनी, मनोज कंसारी, अवधेश सोनकर, दिनेश शुक्ल, संजीव सेठ, श्रीमती मधु चौदहा, श्रीमती आशा शुक्ला, संतोष कश्यप, पंकज गुप्ता, अफसाना बेगम, खैरुल्लाह सिद्दीकी, संदीप सोनी, मनोज सोनी, उन्मेष तिवारी, संजय सोनी, विपिन पाण्डेय, अभिषेक प्रताप सिंहदेव, संजीव वर्मा, सन्तोष मिश्रा, निरंजन राय, सौरभ चाखियार, सोलू सिंह, वेदान्त तिवारी, अजय सिंह, डा0 पंकज त्रिपाठी, समीर श्रीवास्तव, रमन पाण्डेय, गौतम विश्वकर्मा, बृजेष मिश्रा, शेरिल जोसेफ, शानू कश्यप, दिब्यान्शु केसरी, गोलू यादव, विकास ठाकुर, विवेक सिंह, वीर सोनी, प्रतिक यादव, जीवित सोनी, आशीष गुप्ता, शुभम जायसवाल, निलेश तिवारी, दीपक वासूले, अनुुराग तिवारी, शुभम सोनी, अमन मिश्रा, आशीष सोनी, अनमोल सोनी, पीयूषकुमार त्रिपाठी सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।