सरगुजा की बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा का 6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स 2024 के लिए चयन, तमिलनाडु में होगा खेल

अम्बिकापुर. Surguja District Basketball Association: 2024 नये वर्ष में सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बास्केटबॉल खिलाड़ी कुमारी प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश युथ बालिका बास्केटबाल टीम में हुआ है। यह 6वी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 कोयंबटूर, तमिलनाडु में 21 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक बास्केटबाल खेल में भाग लेगी। इस बड़ी उपलब्धि के साथ सरगुजा जिला का फिर खेलो इंडिया युथ गेम्स में नाम दर्ज हो गया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए लगातार कई वर्षों से सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ निश्वार्थ, निशुल्क बच्चों को बास्केटबाल प्रशिक्षण देते हुए सरगुजा का मान बढ़ा रहा है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कु. प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही बास्केटबाल खेल रही है। सब-जूनियर वर्ग से सिनियर लेवल तक सभी वर्गों के बास्केटबाल प्रतियोगिता में कई मेडल जीतकर संघ के नाम के साथ सरगुजा का नाम रोशन किया है। कु. प्रज्ञा मिश्रा सव जुनियर वर्ग स्कूल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में खेल चुकी है। हाल ही में कु. प्रज्ञा मिश्रा 2023 में 73 वीं सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता लुधियाना, पंजाब खेलकर आई है, अभी छत्तीसगढ़ जुनियर बालिका टीम के प्रशिक्षण कैम्प चल रहा है। इसी बीच खेला इंडिया युथ गेम्स 2024 में चयन हो खेलने जा रही है। इसके अलावा 3X3 आल इंडिया प्रतियोगिता खेलने के अलावा इंटर युनिवर्सिटी प्रतियोगिता भी खेल चुकी है।

इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के संरक्षक अनिल सिंह मेजर साहब, संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, उपाध्यक्ष राजिव अग्रवाल, डी.के. सोनी, अमितेश पाण्डेय, गौरव सिंह, के. पी. सिंह, धनेश प्रताप सिंह, दीपक सोनी, विजय सिंह, वेदांत तिवारी, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, सतिश कश्यप (लप्पू ), अभिमन्यु सिंह, गौरव सोनी, रजत सिंह, आबिद हुसैन, प्रियंका पैकरा, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता अन्य सभी सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई सभी ने दिया, साथ ही सरगुजा जिला के सभी खेल प्रेमियों के ने बधाई देते हुए खुशी वक्त किया है।