दीपों की रोशनी से दमकेगा सरगुजा, भांचा राम के प्रति प्रेम के रंग में सराबोर

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश भर में दीपावली सा नजारा है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में नगर निगम और ग्राम पंचायतों में मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर संस्कृति विभाग की ओर से रामचरित मानस का पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देशानुसार जिले में पंचायतों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखे जाने की व्यवस्था किए जाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही शासकीय भवनों में भी रोशनी किए जाने निर्देशित किया गया है। यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए हर्ष का उत्सव है जिसे सभी मिलकर मनाएंगे।

img 20240120 wa03818904017883570492229
img 20240120 wa03843453471534660249600

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में विभिन्न समितियों द्वारा भी उत्साह के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में राम के आकार में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। इस अवसर पर जनसामान्य एक अभूतपूर्व पल के साक्षी बनेंगे। नगरवासियों के साथ मिलकर राम लला की आरती की जाएगी, साथ ही लेजर शो के जरिए भगवान राम की जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा।

img 20240120 wa03853504267375370717941

इसी तरह श्री राम मंदिर से शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया है, जो श्रद्धालुओं के साथ गांधी स्टेडियम तक पहुंचेगी। शहर में ही नवापारा चर्च के पास बजरंग मैदान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गणपति धाम, हाथी पखना में अखंड रामायण का पाठ किया जायेगा। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए नगरवासियों के साथ मिलकर विभिन्न भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे जिले में मंदिरों में साज-सज्जा की जा रही है। मंदिरों दीप प्रज्वलित करने के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।