सरगुज़ा: विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ!

सरगुज़ा/सीतापुर/अनिल उपाध्याय

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 दिसंबर से सहकारी समितियों में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। सहकारी समिति प्रतापगढ़ (राधापुर)में ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा एवं सहकारी समिति सीतापुर (आमाटोली) में जनपद उपाध्यक्ष शैलेष सिंह एवं मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति प्रबंधक राधापुर सुखसागर बघेल, आमाटोली श्रीकांत गुप्ता, विजय गुप्ता, पंकज दुबे, सुखदेव भगत समेत काफी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

• धान खरीदी केंद्र राधापुर एवं सीतापुर का निरीक्षण करने पहुँची अपर कलेक्टर

धान खरीदी के पहले दिन अपर कलेक्टर तनुजा सलाम एवं एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो धान खरीदी केंद्र राधापुर एवं सीतापुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को धान खरीदी में किसानों का पूरा सहयोग करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही नही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति में बिचौलियों के धान नही खरीदे जाने चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो धान खरीदी केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी को लेकर केंद्र में किये गए व्यवस्था पर संतोष जताया।

• सीतापुर मैनपाट मिलाकर 9 समितियों में कुल 5115 क्विं धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के पहले दिन सीतापुर मैनपाट मिलाकर 9 समितियों में कुल 5115 क्विं धान खरीदी हुई। जिसमें सीतापुर में 30 किसानों से 1256.40क्विं, प्रतापगढ़ में 31 किसानों से 1392, केरजु में 7 किसानों से 340, गेरसा में 3 किसानों से 30.40क्विं, राजपुर में 6 किसानों से 292.80क्विं, वंदना में 20 किसानों से 742 क्विं, नर्मदापुर में 4 किसानों से 180.60 क्विं, कमलेश्वरपुर में 16 किसानों से 572.40 क्विं एवं खड़गाँव समिति में 4 किसानों से 248.40 क्विं धान की खरीदी हुई।