Surguja News: भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर में प्रारंभ हुआ चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ



उदयपुर (फटाफट न्यूज) | क्रांति रावत

सरगुजा: गायत्री शक्ति पीठ परिसर उदयपुर में चार दिवसीय 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ है जोकि 2 फरवरी तक चलेगा। कलश यात्रा के साथ उक्त 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ है, कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

IMG 20230130 WA0036

कलश सर पर रखकर माताओं बहनों ने गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर से सेंट्रल बैंक चौक, बस स्टैंड उदयपुर, स्टेट बैंक परिसर, बाजार पारा से होते हुए छठ घाट पहुंचकर कलश में जल भरकर वापस पतरापारा से होते हुए सभी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस गायत्री मंदिर में बोए गए जौ के ऊपर कलश को विधिवत पूजा अर्चना कर रखा गया। इस दौरान लगभग एक हजार महिलाओं और पुरुषों ने इस यात्रा में भाग लिया।

IMG 20230130 WA0035

कलश यात्रा शैला नृत्य के साथ निकाली गई जिसका स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, कलश यात्रा में शामिल माताओं बहनों के लिए पीने की पानी व्यवस्था श्रद्धालुओं द्वारा की गई। यज्ञ आयोजन के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से व्यासपीठ नंदकुमार पाण्डेय सहित 8 लोगों की टोली उदयपुर आई हुई है। मंगलवार से यज्ञ और प्रज्ञा पुराण का आयोजन 2 दिसंबर तक होगा। यज्ञ पूर्णाहुति और अतिथि विदाई गुरुवार को किया जाएगा।

IMG 20230130 WA0034

उक्त आयोजन को सफल बनाने यज्ञ आयोजन समिति, व्यापारी गण, जनप्रतिनिधि गण और उदयपुर के स्थानीय नागरिक अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

IMG 20230130 WA0028