सरगुजा: विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शारदा महिला मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान!

उदयपुर/क्रांति रावत। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जनपद सभाकक्ष उदयपुर में हुए प्रतियोगिता में 29 टीमों ने पंजीयन कराया था। जिसमें उदयपुर मोहनपुर, तोलगा, झिरमिटी, सलका, खम्हरिया, पुटा, डाँड़गांव सहित अन्य ग्रामों की टीमों ने देर शाम तक अपनी प्रस्तुति दी थी। निर्णायक मंडल ने सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों को जोड़कर अपना निर्णय सुनाया।
   
जिसमें शारदा महिला मंडल उदयपुर की टीम प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता के लिए अपना दर्ज कराया है। इस टीम ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया इनके पोशाक, गायन शैली, वादन एवं प्रस्तुतिकरण ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शारदा महिला मंडल की टीम में निर्मला शर्मा, विमला शर्मा, ओमवती शाक्य, कल्पना भदौरिया, विभा सिंह, अंजना गुप्ता, सविता गुप्ता, शांति सिंह, किरण रावत, मधु गुप्ता, पुष्पलता गुप्ता, लक्ष्मी यादव, गीता सिंह तथा ढोलक वादक पुरुषोत्तम साहू हारमोनियम वादक संतोष सिंह शामिल रहे।
     
निर्णायक मंडल एवं पुरस्कार वितरण के दौरान मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जनपद सदस्य शांति राजवाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा, पंचायत इंस्पेक्टर सिन्हा तथा अन्य लोग सक्रिय रहे।