Surguja: चलित थाना का आयोजन कर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विधायक ने दी लोगो को कानून की जानकारी!


अनिल उपाध्याय
सीतापुर से फटाफट न्यूज के लिए

Police launched awareness campaign: कानून के बारे में लोगो को जागरूक करने पुलिस विभाग द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम कोटछाल में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कानून के प्रति आम लोगों को जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि आम लोगो को नियम एवं कानून की जानकारी होनी चाहिए। हमारे देश का संविधान एवं कानून आम लोगो की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत आम नागरिकों को बहुत सारे अधिकार एवं शक्ति मिले हुए है। जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता होता है। जिसकी वजह से लोग कानून के चक्कर में काफी परेशान हो जाते है। जबकि इसके बारे में सभी को पता होना चाहिये। जिसे कानून की जानकारी होती है वो अपना और दूसरों का भला कर पाने में सक्षम होते है।

इस कार्यक्रम को एसडीओपी राजेंद्र मंडावी एवं थाना प्रभारी अश्विनी सिंह ने भी संबोधित कर लोगो को कानून की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मैनपाट रजनीश पांडेय, कुंजबिहारी गुप्ता, रवि भोय, संजय भगत, भवानी सिंह, वशिष्ठ दास, विक्की सोनी समेत काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Random Image