Breaking : सरगुज़ा में लॉकडाउन बढ़ा… अब इस तारीख़ तक रहेगा बंद… जानिए किन्हें मिलेगी छूट, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.?

अम्बिकापुर। सरगुज़ा में 20 दिन के सख़्त लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। जिसे देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ज़िले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि पिछले लॉकडाउन के नियमों को संसोधित करते हुए कुछ रियायतें दी गयी है। आवश्यक सेवाओं जैसे- फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना, राशन सामग्रियों को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। इसके अलावा ठेलों पर गली-मोहल्लों पर विक्रय किया जा सकेगा।

इस बार पेट्रोल पंप से सभी पाबंदी हटा दी गयी है। अब हर वर्ग को पीओएल प्रदान किया जाएगा। दूध वितरण सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 6:30 तक किया जा सकेगा। सभी प्रकार के धार्मिक, राजनैतिक, जुलूस, सभा प्रतिबंधित रहेंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर फ़ोन से ऑर्डर करने पर घर सुविधा प्रदान करेंगे।

आदेश

screenshot 2021 05 05 10 09 09 705833945258706643503
screenshot 2021 05 05 10 09 20 776232514909932227415
screenshot 2021 05 05 10 09 32 26106362789775281915
screenshot 2021 05 05 10 09 41 44687317660298035267
screenshot 2021 05 05 10 09 49 521721866516918224343