Chhattisgarh: खेल मैदान के लिए चढ़ाई जा रही पेड़ो की बलि

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…खेलकूद के लिए गाँव में बनाये जा रहे खेल मैदान के लिए मासूम पेड़ो की बलि चढ़ाई जा रही हैं। जेसीबी मशीन एवं ट्रेक्टर के जरिये इन पेड़ों का सफाया किया जा रहा हैं। खेल मैदान की आड़ में दी जा रही पेड़ो की बलि से लोगो मे नाराजगी व्याप्त हैं। उन्होंने पेड़ो की बलि चढ़ाए बिना खेल मैदान बनाए जाने की मांग की हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत धरमपुर में गांव से बाहर खेल मैदान का निर्माण किया जाना हैं। जिस जगह खेल मैदान का निर्माण किया जाना हैं। वहाँ छोटे बड़े आकार के कई सारे पेड़ मौजूद हैं। इसके अलावा गांव के लोग उस जगह अपनी मवेशी चराने लेकर जाते हैं। अब वहाँ खेल मैदान बनाने की स्वीकृति मिल चुकी हैं। इसलिए वहाँ खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस प्रक्रिया में वहाँ मौजूद पेड़ बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।जिसकी बलि चढ़ाए बिना खेल मैदान का निर्माण वहाँ संभव नही हैं। ऐसी स्थिति में वहाँ मौजूद पेड़ो को मशीन एवं ट्रेक्टर के माध्यम से गिराया जा रहा हैं। ताकि वहाँ खेलकूद के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जा सके। किंतु ग्रामीणों ने खेल मैदान के लिए पेड़ो की बलि देने का विरोध किया हैं।

ग्रामीणों का कहना हैं कि, एक और शासन प्रशासन वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही हैं। वही, दूसरी ओर खेल मैदान के नाम पर पेड़ो की बलि चढ़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि, खेल का मैदान ऐसे जगह पर बनाया जाए। जहाँ पेड़ों को काटने की नौबत न आए। या फिर जहाँ खेल मैदान बनाया जाना हैं। वहाँ स्थित पेड़ो को संरक्षित करते हुए खेल मैदान का निर्माण किया जाए। ताकि खेल मैदान के साथ पेड़ो का भी संरक्षण हो जाए।

इस संबंध में वनपाल राजेश यादव ने बताया कि, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम जांच हेतु मौके पर गई थी। उक्त भूमि राजस्व विभाग के अधीन आता हैं। उनके द्वारा खेल मैदान हेतु उस जगह की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

इन्हें भी पढ़िए – Surguja: ग्राम पेटला में शुरू हुआ साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा, कथा के दौरान आयोजित होगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Chhattisgarh: गंदगी से नाली हुआ सराबोर, दुर्गंध एवं मच्छरों ने किया लोगो का जीना हराम, संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

Gold-Silver Latest Price: ज्‍वैलरी खरीदने वालों में दौड़ी खुशी की लहर, 74000 के पार पहुंचने के बाद सोना धड़ाम

शर्मनाक! दुष्कर्म की शिकार नाबालिग को अस्पताल की बेंच पर देना पड़ा बच्चे को जन्म, DM ने बैठाई जांच