छत्तीसगढ मे अम्बिकापुर से भाजपा ने लोकसभा चुनाव को बिगुल बजाया, कलाकेन्द्र के लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुए रमन और नड्डा

DR RAMAN SINGH
DR RAMAN SINGH

अम्बिकापुर

हर हर मोदी घर घर मोदी और मिशन 272 + के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा सम्मेलन स्थानीय कलाकेन्द्र मैदान में मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह तथा छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी जे.पी. नड्डा की गरिमामय उपस्थिति में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सरगुजा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए पंन्द्रह हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रारम्भ हुआ।
DR RAMAN SINGH 3

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह ने कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन ने तीसरी बार छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बनाई है। आप सभी ने जिस तरह राज्य में भाजपा के सम्मान को बनाकर रखा है, अब केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सषक्त सरकार बनाने में छत्तीसगढ का शत्प्रतिषत योगदान होना चाहिए। पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा सरगुजा में किए गये विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि दस साल पहले के सरगुजा और आज के सरगुजा में जमीन आसमान का अंतर है, आप सबके सहयोग से हमने सरगुजा के नाम विष्वविद्यालय किया, इंजीनियरिंग काँलेज कर दिया, संभाग मुख्यालय कर दिया और आपके सहयोग से ही हमने सरगुजा में शक्कर कारखाना खोलकर सरगुजा की मिठास को पुरे देष में घोल दिया। सरगुजा के किसानों से आहवान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप और उत्पादन बढ़ाईए हम और शक्कर कारखाने लगाएंगें।
मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह ने कहा कि मै सरकार की बड़ी सफलता नक्सलवाद के खात्मे को मानता हूँ। वर्तमान में आप सभी के सुझावों पर ही आप सभी की सुविधा की सभी योजनाए क्रियान्वित है। अब छत्तीसगढ के हर घर में बेटी पैदा होते के साथ ही लखपति है। शिक्षा ने हमारा प्रदेष बेहतर प्रदर्शन कर सके इस हेतु हर संभव योजनाए सरकार कार्यान्वित कर रही है, भविष्य में हम DR RAMAN SINGH 2गावों के हर घर मे सोलरलैम्प तथा छात्रों के लिए सोलर टैबलैम्प भी देने जा रहे हैं। आपका स्नेह बना रहा तो हम और भी कई बेहतर योजनाए आप सभी के सुझावों से ही लागू कर सकेंगें। हमारा प्रदेष उन्नति की दिषा में आगे बढ़ रहा है और विकास की गति कई गुना तेज हो जाए इसके लिए हमें केन्द्र में नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनानी है और आप सभी की ऊर्जा और उत्साह को देखकर अब मै आष्वस्त हो सकता हूँ,  कि सरगुजा भी इसमें अपनी भागीदारी निभाएगा और हम अपने प्रदेष की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी जे.पी. नड्डा ने केन्द्र पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस सरकार की 100 दिन में महंगाई कम करने के वादे को जनता से कांग्रेस को याद कराने का आहवान किया। उन्होने रिकार्डतोड़ महगांई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर उन्होने सरगुजा के पूर्व सांसद स्व. लरग साय जी को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजो की लाई हुए रेल आजादी के 50 साल तक विश्रामपुर में ही विश्राम करती रही। केन्द्र में भाजपा की सरकार ने उसे अम्बिकापुर तक पंहुचाया। अब इसे आगे भी आने वाली भाजपा की सरकार ही आगे बढ़ाएगी। उन्होने कहा कि सरगुजा के विकास में कांग्रेस की भुमिका अत्यंत दयनीय रही है।

लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेषाध्यक्ष विष्णु देव साय, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया तथा आभार प्रदर्षन भारतीय मजदुर मोर्चा के DR RAMAN SINGH 2प्रदेषाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, बिधान चन्द कर, शिवप्रताप सिंह, कृष्णा राय, विजय अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर , श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, सिद्धनाथ पैंकरा, विजय नाथ सिंह, राजाराम भगत, भीमसेन अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा नेताम, ओमप्रकाश जायसवाल, बाबुलाल अग्रवाल, अजय गोयल, आर.के. पटेल, सेवाराम अग्रवाल, प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपुर कुशवाहा, आर.के. शुक्ला, अम्बिकेश केशरी, ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार बंसल, श्रीमती सावित्री जायसवाल, राजेश अग्रवाल, अमलेश सिंह, शिवनाथ यादव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।