अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैराकी टीम की घोषणा

  • भिलाई मे आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा मे होगें शामिल
  • चयनित खिलाडी बैंगलोर मे आय़ोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे लेंगे हिस्सा

अम्बिकापुर

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिये सरगुजा जिले की टीम घोषित कर दी गई है। 23 सदस्यीय घोषित तैराकी दल के सदस्य  30 मई से 31 मई तक भिलाई मे आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे शामिल होंगे । जिसके लिए दल के सदस्य  29 मई को अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से भिलाई के लिये प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि इस राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे विजेता होने वाले तैराक बैंगलोर ( कर्नाटक ) मे 29 जुन से आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मे शामिल होगे।

भिलाई मे दिनाक 30 मई से 31 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगीता के लिये अम्बिकापुर जिले की जिस 23 सदस्यीय तैराकी दल की घोषणा की है वो इस प्रकार है -:

  1. बालक 17वर्ष  (ग्रुप 1)प्रशान्त दुबे , सिद्धान्त बाली दुबे, अपुर्व गुप्ता,  कुणाल मंडल ,  विशाल दुबे, , समर्थ त्रिपाठी ,जाँनशन एक्का , अनंत वर्मा,  मृणाल मेहता, प्रथम गुप्ता, विशाल गौरव शुक्ला, नितिन तिग्गा,
  2. बालक 14 वर्ष ( ग्रुप 2)प्रसून दुबे, आदित्य शर्मा,  निखिल खलखो,  उत्कर्ष सिंह, वैदिक दुबे,
  3. बालक 13 वर्ष (ग्रुप 3)अपुर्व भट्टाचार्य
  4. बालिका 14 वर्ष  ( ग्रुप 2)रिया सिहं
  5. बालिका 12 वर्ष  (ग्रुप 3)शिक्षा दुबे,  पलक भुवाल
  6. बालिका 10 वर्ष ( ग्रुप 4) रीमा सिंह