कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद.. सूरजपुर का ये गांव कंटेनमेंट जोन घोषित!

rajmahal-chowk-and-adarsh-​​nagar-colony-chowk-sealed-after-getting-corona-positive-in-kawardha

सूरजपुर। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी से प्राप्त जानकारी अनुसार रामानुजनगर के ग्राम पटना में एक व्यक्ति 29 जुलाई 2020 को कोविड-19 के धनात्मक मरीज पाये जाने के फलस्वरूप संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु रामानुजनगर के ग्राम-पटना को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। जिसमें उत्तर दिशा में पटना पारा व उदयपाल सिंह का मकान तक, दक्षिण में करमू सिंह का घर एवं पटना साल्ही मुख्य मार्ग तक पूर्व में खेत खार क्षेत्र तक, पश्चिम में बाजारपारा व देवचंद सिंह का मकान तक के क्षेत्र सम्मिलित हैं।

उक्त कन्टेंनमेंट जोन के लिए माधुरी अचला, नायब तहसीलदार, रामानुजनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। माधुरी अचला, अपने मार्गदर्शन में कंटेन्टमेंट सेंटर की निगरानी हेतु 24 घंटे सात दिन राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. का पालन कराना सुनिश्चित करेंगी।

उक्त कन्टेन्मेंट सेंटर में फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। माधुरी अचला, के मार्गदर्शन में शिफ्टवाईज कार्य करने के लिए सहायक के रूप में नर्मदा प्रसाद सिंह, करारोपण अधिकारी, जं.प. रामानुजनगर, धनंजय दुबे, पटवारी, तहसील-रामानुजनगर, दुलार राम, सचिव, ग्राम पंचायत पटना को नियुक्त किया गया हैं।