Breaking : छत्तीसगढ़ के कोरोना प्रभावित जिलों को दी गयी अतिरिक्त सहायता राशि… इन जिलों के लिए 7 करोड़ राशि आबंटित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से प्रभावित जिलों को अतिरिक्त सहायता राशि दी गयी है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों को कुल 7 करोड़ की राशि आबंटित किया गया है। तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को कुल 7 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गई है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु रायपुर जिले को 4 करोड़, दुर्ग जिले को 2 करोड़ और बिलासपुर जिले को 1 करोड़ की राशि आबंटित की गई है।