Big Breaking : अम्बिकापुर-मैनपाट मुख्य मार्ग पर हादसा… तीर्थयात्रा में शामिल होने जा रही स्कार्पियो पलटी.. महिला की मौक़े पर मौत… 4 गंभीर रूप से घायल… मेडिकल कॉलेज रिफर करने की तैयारी

अम्बिकापुर। सरगुजा के अम्बिकापुर-मैनपाट मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें कमलेश्वरपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर करने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक मैनपाट के ग्राम पथरई में बालक यीशु प्रभु तीर्थ यात्रा प्रारंभ होने जा रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए अम्बिकापुर निवासी राजाराम एवं उसके परिवार के लोग व रघुनाथपुर दर्रीडीह के एक परिवार के कुल 11 सदस्य स्कॉर्पियो क्रमांक छत्तीसगढ़15/डीएम/9884 में सवार होकर मैनपाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अम्बिकापुर-मैनपाट के मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

img 20210207 wa00192249532786920519325

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रमिला पति राजाराम, उम्र 34 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल 8 लोगों में से चार की हालत गंभीर है। जिनमें जगरानी, प्रियांशी, बड़ा, बीजो का नाम शामिल है।

घायलों को मौक़े पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर करने की तैयारी की जा रही है।

img 20210207 wa00181780929175659542163