5 को CM आयेंगे अंबिकापुर… कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा…!

अम्बिकापुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 5 जनवरी को आना संभावित है। मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए कलेक्टर किरण कौषल द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्यक्रम आयोजन के मुख्य प्रभारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा एवं सहायक प्रभारी अम्बिकापुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा होंगे। कलेक्टर द्वारा विभिन्न कार्यो हेतु कर्तव्यस्थ अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रभारी अधिकारियों को प्रस्तुत करने निर्देषित किया गया है।

इस दौरान तैयारियों का जायजा लेने आज रविवार की सुबह कलेक्टर किरण कौशल पुलिस व प्रशसान के अधिकारियो के साथ रिंग रोड से लगे घुटरापारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुची.. मौके पर पहुची कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन, व्हीआईपी आगमन आम मार्ग अलग अलग तय कर उनसे दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.. साथ ही कार्यक्रम स्थल सहित आस पास के खाली पड़े मैदानों में पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए.. कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरण कौशल के साथ जिला पंचायत सीईओ अनुराग पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक आर.एस.नायक, तहसीलदार रमेश मौर्य, सीएसपी. आर एन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे..