शराबभट्टी में 9 लाख की लूट मामले में 3 गिरफ़्तार.. 1 आरोपी फांसी लगा कर चुका है खुदकुशी…

रायपुर। रायपुर से लगे आरंग के गुल्लू शराबभट्टी में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 5 आरोपियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, और 9 लाख रुपए लेकर फरार हुए थे।

वहीं 1 आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। गैंग का सरगना मनहरे ने लूट की साजिश बनाई थी। पुलिस आज देर शाम तक खुलासा कर सकती है।

ये है आरोपी

विजय मनहरे (महासमुंद पुलिस के पास)
विनोद डहरिया (आरंग पुलिस के पास)
देवभूषण पारधी (आरंग पुलिस के पास)
राजेश कुमार जांगडे (आरंग पुलिस के पास)
अग्रभूषण डहरिया (फांसी लगाकर मर गया)