रायपुर। प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
तबादला सूची में सबसे अधिक 164 सहायक अभियंता शामिल हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल) और 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) हैं। इसके अलावा 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर के भी तबादले किए गए हैं।
विभाग का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों, परियोजनाओं की निगरानी और विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
किस संवर्ग में कितने तबादले
सहायक अभियंता (सिविल) | 142
सहायक अभियंता (वि./यां.) | 22
सहायक मानचित्रकार (सिविल) | 71
अनुरेखक (सिविल) | 10
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 20
कुल | 265
तबादला आदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना का पूरा विवरण दिया गया है।
