एकजुट होकर करें जैव विविधता का संरक्षण-चंद्राकर

अम्बिकापुर (दीपक सराठे)

विश्व जैव विविधता दिवस पर हुये कई कार्यक्रम

सरगुजा वन मंडल द्वारा आज विश्व जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों के साथ इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं व विभागीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दिवस को लेकर प्रातः सभी ने मिलकर जैव विविधता संरक्षण का नारा बुलंद कर रैली निकाली, जिसे वन संरक्षक जेपी शर्मा व वन मंडला अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुये संजय पार्क पहुंची। संजय पार्क में छात्र-छात्राओं द्वारा जैव विविधता विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाये। इस अवसर पर वन्य संरक्षक वन्य प्राणी जेपी चंद्राकर ने जैव विविधता संरक्षण विषय पर कहा कि जैव विविधता के अंतर्गत अनेक प्रकार के पौधे, जन्तु, सूक्ष्म जीव तथा परिस्थितिकीय तंत्र एवं प्रक्रियाए आती है। यह हमारे जीवन व जीवर्कोपाजन का हिस्सा है, जो प्राकृतिक संसाधनों से युक्त होता है तथा जिस पर परिवार, समुदाय, राष्ट्र व भावी पीढ़ी निर्भर करती है। हमारा वैभवशाली जीवन प्रकृति की अनुपम देन हैं। हरे-भरे पेड़-पौधे, विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु, हवा, पानी, मिट्टी, पहाड़, नदियां, झरने, सागर, महासागर ये सब प्रकृति के ऐसे उपहार हैं जो हमारे विकास के लिये आवश्यक हैं। प्रकृति की यह असाधारण भिन्नता ही जैव विविधता कहलाती है। हम सभी को मिलकर इसका संरक्षण करना आवश्यक है।

NEWS 06उपस्थित छात्र-छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण पर जागरूक करते हुये वन मंडला अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि जैव विविधता एक प्रमुख प्राकृतिक संसाधन है जो हमें जीवन का आधार प्रदान करता है। जैव विविधता हजारों-लाखों एवं करोड़ों वर्षो से चले आ रहे विकास की देन है। इस पृथ्वी पर लगभग 20 लाख जैव प्रजातियां उपलब्ध हैं और इनमें से कोई भी ऐसा जीव नहीं है जो प्राकृतिक रूप से बेकार हो। सभी जीवों की अपनी अलग-अलग भूमिका होती है जो प्रकृति को संतुलित बनाये रखने में अपना योगदान देती है। आज से कार्यक्रम के अवसर पर उपमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय, चूड़ामणी सिंह, एसडी लहरे, वनपरिक्षेत्राधिकारी एसबी सिंह चंदेल, एसबी पांडेय, एचके पांडेय, आरपी मालाकार, नव उत्थान के निर्देशक प्रभात दुबे, देवेंद्र दुबे, अभिमन्यु तिवारी,  शशिभूषण सहाय, छविनाथ गुप्ता, दिलीप मशकोले, देवेंद्र ङ्क्षसह, सतीश बहादुर, सुदामा विश्वकर्मा एवं वन समिति से अजीत पांडये, राधे कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर अमृता भगत, माध्यमिक स्तर पर देवांश दुबे व हाईस्कूल स्तर पर आरती गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रशंसा तिरोले, माध्यमिक स्तर पर प्रज्ञा पांडेय, हाई स्कूल स्तर पर अंकिता सिंह मशकोले व वन विद्यालय के प्रशिक्षु मंजू नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।