होली के त्यौहार से पूर्व नगर निगम बहाल करे पानी की व्यवस्था : अनुराग सिंह

अम्बिकापुर
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पिछले १० वर्षों में नगर निगम में भाजपा ने बड़े परिश्रम से पानी की व्यवस्था को सुचारू बनाया था, लेकिन कांग्रेस के नगर निगम में काबिज होते ही सारी व्यवस्था चौपट हो गई है| रख-रखाव के अभाव में रोज़ नई-नई अड़चनें आ रही हैं] जिसका खामियाजा पूरे शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है| अनुराग सिंहदेव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री टी0 एस0 सिंहदेव की अगुवाई में कांग्रेस ने नगर निगम में काम सम्हाला था, परिणामस्वरूप शहर में तत्कालीन नगर पालिका के वो दिन बहुर रहे हैं, जब श्री टी0 एस0 सिंहदेव नगर पालिका के अध्यक्ष थे और शहर के चिन्हित 2- 3 वार्डों को छोड़कर पूरे शहर में सूखा पड़ा रहता था|
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा
इधर जल संकट के मुद्दे पर प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए नगर निगम में वर्तमान में काबिज श्री टी0 एस0 सिंहदेव की अगुवाई वाली कांग्रेस से कहा है कि वह होली के त्यौहार से पूर्व पानी की व्यवस्था बहाल करे। अन्यथा शहर का रोष झेलने व उग्र आन्दोलन हेतु तैयार रहे|