जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ताओं ने बदला अपना दल…लिया कांग्रेस में प्रवेश

मरवाही- चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आते जाते है , उतना ही दल बदलने वालों की संख्या बढ़ती जाती है , आज फिर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ताओं ने अपना दल बदल दिया है।

अब देखना यह है की चुनाव आते तक कौन किस दल का रह जाता है। आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 24 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है जिनमे –

दिनेश लहरे , निखिल रॉय ,निकित रॉय ,मयंक द्विवेदी ,अमन रजक ,संश्कार राय ,अभिषेक रॉय ,प्रवीण जायसवाल ,विजय राय ,पवन यादव ,लक्की शर्मा ,श्यामू प्रधान ,मदन यादव ,मंगल पेन्द्रों ,कमल लहरे ,गोही लाल यादव ,जीवन यादव ,संतोष पेन्द्रों ,मयनकु ,भीकम पेन्द्रों ,फूलचंद पेन्द्रों ,देवेंद्र टेकाम ,विकाश रॉय ,आदित्य तिवारी ,उत्तम पा ,नीलेश प्रजापति शामिल है

इन्होने कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व एवं सुशासन से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।
मरकाम में इस अवसर पर कहा हम सभी उनका स्वागत करते हैं और साथ ही उन्होंने दावा किया कि मरवाही उप चुनाव कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीतेगी।