प्लास्टिक एसोशिएशन ने कमिशनर को सौपा ज्ञापन

गैर प्रतिबंधित पैकेजिंग प्लास्टिक पर कार्यवाही का विरोध
प्लास्टिक एसोशिएशन ने कमिशनर को सौपा ज्ञापन

अम्बिकापुर

गैर प्रतिबंधित पैकेजिंग प्लास्टिक पर हो रही कार्यवाही पर अपनी आवाज बुंदल कर प्लास्टिक एसोशिएशन के पदाधिकारी आज कमिशनर से मिले और राज्य शासन द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध का विरोध जताते हुये राजपत्र में अंकित पर्यावरण की अधिसूचना के बारे में अवगत कराया। प्लास्टिक को पर्यावरण का मित्र बताते हुये प्रतिबंध को हटाने व कार्यवाही रोकने की मांग की है।
प्लास्टिक एसोशियशन अम्बिकापुर ने अवगत कराया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के तरफ से प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण, भण्डारण, विक्रय आदि प्रतिबंधित किया गया है एवं सभी व्यापारी इस नियम का पूर्णतः पालन कर रहे है, लेकिन जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी ओर कर्मचारी विगत कई दिनों से हम सभी व्यापारियों को पैकेजिंग प्लास्टिक के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए परेशान करने के साथ माल को जप्त कर लिया जा है। हाल ही में व्यापारी मुकेश टेªडर्स के यहां से 150 किलो ग्राम पैकेजिंग प्लास्टिक (पीपी) को जप्त कर लिया है। मेसर्स जेके पाॅलिमार, ग्राम सकालो अम्बिकापुर की पैकेजिग प्लास्टिक निर्माण इकाई को भी सील कर दिया गया है। जबकि उक्त प्लास्टिक राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से निर्माण हो रहा है। जिसे हम विक्रय हेतु मंगा रहे है। साथ ही गजट प्लास्टिक, पीपी प्लास्टिक, पैकेजिंग प्लास्टिक छत्तीसगढ़ के सभी शहर में निर्माण एवं विक्रय हो रहा है। राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा पैकेजिंग प्लास्टिक को प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग की श्रेणी से बाहर रखा गया है। एसोशियशन ने मांग करते हुये कहा कि नियम विरूद्ध हो रही कार्यवाही के संबंध में संज्ञान लेकर शीघ्र न्याय दिलाये। ज्ञापन सौपने के दौरान जय हनुमान प्लास्टिक, मोती प्लास्टिक, श्री राम प्लास्टिक, न्यू भारत प्लास्टि, मुकेश प्लास्टिक सहित अन्य प्लास्टिक दुकान संचालक उपस्थित थे।