कडा़के की ठण्ड ने ली वृद्ध की जान

अम्बिकापुर

मणीपुर सहायता केंद्र क्षेत्र के दर्रीपारा मोहल्ले में आज दोपहर सड़क किनारे पडें एक वृद्ध को देखकर पूर्व पार्षद बन्टी शर्मा व वार्ड वासियों ने इसकी सूचना मणीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुच कर वृद्ध को संजीवनी एक्सप्रेस से उसे जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के शरीर में एक भी गर्म कपडंे पहने थे। बताया गया कि सुबह से ही वह सडक किनारे पडा हुआ था। ठण्ड से उसका शरीर अकड चुका था। वृद्ध भी अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही नगर के दर्रीपारा मोहल्ले में माॅ महामाया के्रन सर्विस के सामने एक वृद्ध पडा हुआ था। सुबह से ही लोगों ने उसे आते जाते देखा। दोपहर बाद भी वृद्ध के नही उठने पर पूर्व पार्षद व मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मणीपुर चैकी प्रभारी धनंजय पाठक अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुचे। वहा वृद्ध के शरीर मेे कोई हरकत नही होने व उसका शरीर अकडा हुआ होने पर तत्काल संजीवनी 108 से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।