Breaking : 179 नये मरीज़…राजधानी में फ़िर 100 पार… देर रात तक बढ़ सकता है आंकड़ा.. देखिए किस ज़िले से कितने नये मरीज़ मिले!…

रायपुर। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आज शाम 06 बजे तक 179 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें रायपुर से 103, बिलासपुर से 61, बेमेतरा से 04, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद से 02-02 एवं जशपुर, रायगढ़, सरगुजा से 01-01 मरीज शामिल हैं।

इन सभी मरीजों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में मरीजों आंकड़े रात तक और बढ़ सकते हैं। फिलहाल जो नए मरीज सामने आए हैं, उनसे संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान जारी है।